Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इग्नू अध्ययन केंद्र की प्रमोशन मीटिंग, उच्च शिक्षा के विविध कोर्सों की दी जानकारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा कॉलेज, चतरा में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में 19 फरवरी को प्रमोशन मीटिंग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लाल प्रीतम बी.एड कॉलेज, चतरा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गिद्धौर के प्लस टू विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चतरा कॉलेज के प्राचार्य सह समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार झा ने इग्नू के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बी.एड के छात्र-छात्राओं को अकादमिक उन्नयन के लिए पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीसीडीएएसटी, पीजीडीसीए, सीआईजी सहित अन्य कोर्सों में नामांकन लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इग्नू में नामांकन एवं परीक्षा प्रक्रिया लचीली और छात्रहितैषी है, जिससे कार्यरत एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गिद्धौर की छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्लस टू के बाद स्नातक एवं अन्य प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में नामांकन लेकर अपने करियर को नई दिशा दी जा सकती है। बीए, बीकॉम, बीएससी, सीआईजी, सीटीई जैसे पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को संवार सकते हैं। इस अवसर पर लाल प्रीतम बी.एड कॉलेज के प्राचार्य, इंटर सेक्शन के प्राचार्य, बी.एड शिक्षकगण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षिकाएं तथा इग्नू अध्ययन केंद्र के परामर्शदाता, इतिहास विभाग के डॉ. ज्योति कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें इग्नू के माध्यम से बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment