Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

एसडीओ के रोक आदेश के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण, दो पक्षों में तनाव

On: February 20, 2026 2:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दंतार गांव में एक विवादित जमीन पर भवन निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आरोप है कि चतरा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाने के आदेश के बावजूद जबरन निर्माण जारी रखा गया। दंतार निवासी जहांगीर अंसारी ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर अवैध रूप से भवन निर्माण किया जा रहा था। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में हंटरगंज अंचल अधिकारी एवं वशिष्ठ नगर जोरी थाना को आवेदन दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसडीओ को आवेदन देकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। एसडीओ द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने तथा दोनों पक्षों को किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करने का निर्देश सीओ एवं थाना प्रभारी को दिया गया था। साथ ही तथ्यों की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया गया था। जानकारी के अनुसार मौजा दंतार के खाता संख्या 52, प्लॉट संख्या 283, रकबा 0.14 एकड़ भूमि पर जहांगीर अंसारी, मो. हारून एवं मो. शमशाद के बीच आपसी बंटवारे का मामला लंबित है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी मो. हारून द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था तथा रोकने पर जानलेवा हमले की धमकी दी गई। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर कर्मचारी दुर्गा दास ने बताया कि प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य रोकने के लिए स्थल पर जाकर दोनों पक्षों को समझाया गया था और निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी। उनके अनुसार, बाद में यदि किसी ने जबरन कार्य किया है तो इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

घर से उठाई गई किशोरी, 40 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

नन्ही आलिन बनी मानवता की मिसाल, अंगदान पर भावुक हुए मुख्यमंत्री

जनता दरबार: समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा

अंचल कार्यालय में अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

दनुआ घाटी में फिर भीषण हादसा: एक की मौत, गर्भवती महिला समेत कई घायल; जाम से थमा जीटी रोड

चतरा की सियासत में बयानबाज़ी तेज, विकास और एकता के मुद्दे पर बढ़ी हलचल

इग्नू अध्ययन केंद्र की प्रमोशन मीटिंग, उच्च शिक्षा के विविध कोर्सों की दी जानकारी

पूर्व स्कूल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह का निधन, खेल व सामाजिक क्षेत्र में योगदान रहेगा याद

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

राजकीय इटखोरी महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग का शिविर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः मंदिर परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

Leave a Comment