Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

On: February 19, 2026 9:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इचाक गांव में श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा इचाक देवी मंडप से प्रारंभ होकर महाने नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां मंत्रोच्चारण के बीच कलश की स्थापना की गई। कलश यात्रा में पांच सौ से अधिक महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। पूरे गांव में भक्ति गीतों, “जय श्री राम” के नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महायज्ञ को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

पूर्व स्कूल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह का निधन, खेल व सामाजिक क्षेत्र में योगदान रहेगा याद

राजकीय इटखोरी महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग का शिविर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः मंदिर परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

वृक्षारोपण, गंगा आरती और राष्ट्रीय दर्जे की मांग के बीच इटखोरी महोत्सव में उमड़ा उत्साह

दीप प्रज्वलन के साथ राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

31 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार, मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

नगर अध्यक्ष पद के सबसे युवा प्रत्याशी विशाल डुंगडुंग का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

उपायुक्त और सामान्य प्रेक्षक ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण

जागरूकता रथों को उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी, बाल विवाह के उन्मूलन की अपील

बच्चों को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित ना रखें, उनके करियर को गढ़ने का भी करें शिक्षक : डॉ ताराचंद

सामान्य प्रेक्षक ने किया मीडिया कोषांग का निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव 2026: भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत तय – डॉ. अरुण उरांव

Leave a Comment