Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

On: February 18, 2026 1:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बच्चा चोरी की अफवाह ने एक और जान ले ली। उग्र भीड़ ने शक के आधार पर एक विक्षिप्त व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चतरा। जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में बच्चा चोर के शक में उग्र भीड़ द्वारा विक्षिप्त रामबली राजभर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रयाग महतो (40), महेंद्र महतो उर्फ तरुण महतो (28), सुरेंद्र महतो (32) और बसंत मुंडा (25) शामिल हैं। सभी आरोपी किचटो पंचायत के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में पिपरवार थाना कांड संख्या 9/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 132 एवं 103(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद वीडियो में दिख रहे अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि रविवार की रात बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड बरवाटोली निवासी रामबली राजभर की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पिपरवार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को भीड़ से निकालकर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची भेजा था, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने एक ऑडियो संदेश जारी कर आमजन से अपील की है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो निकटतम थाना या प्रशासन को तुरंत सूचना दें, ताकि जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। कानून को अपने हाथ में लेने और मारपीट जैसी घटनाओं से बचने की अपील की गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, कई अनियमितताओं के संकेत

शस्त्र पूजा के साथ मंगला जुलूस का शुभारंभ

पहले मंगलवार पर भव्य मंगला जुलूस निकाला गया

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

Leave a Comment