
चूड़ी छाप’ पर मुहर लगाकर स्वच्छ और ईमानदार नेतृत्व चुनने की अपील
गुमला। नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ब्रिजिट कांति टोप्पो उर्फ कांती दीदी ने थाना रोड क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आम मतदाताओं से रू-ब-रू होकर आगामी 23 फरवरी को अपने क्रमांक संख्या 03, चुनाव चिन्ह ‘चूड़ी छाप’ पर मुहर लगाने की अपील की।
ब्रिजिट कांति टोप्पो ने कहा कि उन्होंने 34 वर्षों तक शिक्षिका के रूप में बच्चों का भविष्य संवारने का कार्य किया है और अब वे गुमला नगर परिषद की जनता की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि एक स्वच्छ, ईमानदार और जनहितैषी अध्यक्ष का चयन कर उन्हें विकास कार्यों के लिए अवसर दें।
उन्होंने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, बेहतर सड़क निर्माण, नालियों का निर्माण, सुचारु पेयजलापूर्ति, टैक्स संबंधित समस्याओं का समाधान और मकान के नक्शा पास कराने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, “यह अवसर है गुमला की तस्वीर और तकदीर बदलने का। नगर परिषद गुमला के विकास और जनमुद्दों पर काम करने के लिए एक मौका जरूर दें।” अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया और विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मतदान करने की अपील की गई।



















Total Users : 802788
Total views : 2502589