Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जला ट्रांसफार्मर बदला, एक सप्ताह में बहाल हुई बिजली

On: February 11, 2026 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के मलकपुर गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर जल जाने से उत्पन्न बिजली संकट का समाधान एक सप्ताह के भीतर कर लिया गया। जिला परिषद सदस्य सरिता देवी के प्रयास से विद्युत विभाग, चतरा ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किए जाने के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जनप्रतिनिधि व विभाग के प्रति आभार जताया। अपने संबोधन में जिला परिषद सदस्या ने कहा कि ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे थे और बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। अब बिजली आपूर्ति सुचारू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। मौके पर जिला परिषद इटखोरी प्रतिनिधि भरत साव, संतोष साव, मनोज साव, कृष्णा साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

पैक्स गोदाम निर्माण का भूमि पूजन, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

जंगली हाथी का आतंक, कई घर क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद

आंख में मिर्च पाउडर डाल मारपीट, दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

पीएचसी में अनियमितता व प्रसव के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स से ड्रोन शो तक भव्य तैयारियां

तेज रफ्तार का कहरः परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं घायल, नाबालिगों के हाथों में रफ्तार, बड़ा सवाल

लापता युवक का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक, ऐप व कैशलेस व्यवस्था पर जोर

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव के पक्ष में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान जारी, जनता से समर्थन की अपील 

वार्ड 18 में विकास को लेकर तेज हुई चुनावी सरगर्मी, कार्यालय का हुआ उद्घाटन* 

महादेव मंडा में पांच दिवसीय महामृत्युंजय हवनात्मक महायज्ञ का होगा आयोजन

बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Leave a Comment