
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के द्वारी गांव में युवक की आंख में लाल मिर्च पाउडर डालकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में द्वारी गांव निवासी सुदर्शन कुमार अग्रवाल पिता अजय अग्रवाल तथा अभिषेक अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल को नामजद आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, द्वारी गांव निवासी राजकुमार अग्रवाल ने बीते सोमवार को थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र उत्कर्ष कुमार सिंहल के साथ द्वारी स्थित बाजार टांड़ के समीप मारपीट की गई। आवेदन में कहा गया है कि आरोपियों ने उनके पुत्र की आंख में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया और उसे कुंए में फेंकने का प्रयास किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना में दोनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।





















Total Users : 801978
Total views : 2501455