
गुमला। गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में दिनांक 11 फरवरी 2026 को Yokohama Off-Highway Tyres द्वारा एक सफल पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अभियान में झारखंड के विभिन्न कॉलेजों से कुल 100 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 20 छात्राओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। गौरतलब है कि गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज की 9 छात्राओं ने इस प्लेसमेंट ड्राइव में सफलता हासिल कर संस्थान को गौरवान्वित किया।
सिविल इंजीनियरिंग शाखा से चयनित छात्राएँ (6):
सरोज उरांव – 23604030052
लक्ष्मी कुमारी – 23604030026
अंशु कुमारी – 23604030006
अनुपा ताना भगत – 23604030007
सपना कुमारी – 23604030051
साजिया खातून – 23604030048
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा से चयनित छात्राएँ (3):
रेशमा कुमारी – 23604080041
सोनाली रानी उरांव – 23604080051
आरती कुमारी – 23604080010
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित प्री-प्लेसमेंट टॉक से हुई। कंपनी की एचआर प्रतिनिधि यशश्वी मिश्रा ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्य-संस्कृति, विकास के अवसरों और करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद तकनीकी एवं एचआर साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, “हम अपने छात्रों को उत्कृष्ट करियर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” इस अवसर पर प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अमित रंजन, विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।





















Total Users : 802798
Total views : 2502608