Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

50 हजार का इनामी अपराधी आदेश गंझू गिरफ्तार, तीन जेल भेजे गए

On: February 12, 2026 2:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now
लातेहार। लातेहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी आदेश गंझू समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में दी। गिरफ्तार अपराधियों में आदेश गंझू (पिता– जगतु गंझू, टंडवा निवासी), उज्जवल कुमार (पिता– हुलास राणा) तथा सुभाष कुमार (पिता– नागेश्वर साहू), दोनों निवासी मिसरौल, टंडवा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 35 जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन, टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का पर्चा, दस्तावेज, डायरी और दो मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आदेश गंझू अपने साथियों के साथ बनवार गांव स्थित पकरुवा जंगल में छिपकर बालूमाथ और बारियातू क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सूचना के आधार पर छापामारी दल का गठन कर जंगल की घेराबंदी की गई, जहां से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि कुछ अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार आदेश गंझू पूर्व में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़ा रहा है। वर्ष 2024 में जेल से बाहर आने के बाद वह अपने साथियों के साथ टीएसपीसी और जेजेएमपी के नाम पर लेवी वसूली कर रहा था। वह बालूमाथ, बारियातू, चतरा, हजारीबाग, मैक्लुस्कीगंज और खलारी क्षेत्रों में लेवी मांगने, फायरिंग और आगजनी की घटनाओं में शामिल रहा है।

एसपी ने बताया कि आदेश गंझू के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में चतरा जिले में हुई आगजनी की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। वहीं सुभाष कुमार के खिलाफ भी चतरा जिले में एक मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दावा किया कि जिले में टीएसपीसी और जेजेएमपी जैसे उग्रवादी संगठनों का लगभग सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक लातेहार जिले से नक्सल एवं उग्रवादी गतिविधियों का पूर्णतः उन्मूलन कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जंगल से बोरे में मिला 2 साल का मासूम, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशी रितेंद्र कुमार महतो के कार्यालय हुआ शुभारम्भ, 

पैक्स गोदाम निर्माण का भूमि पूजन, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

जंगली हाथी का आतंक, कई घर क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद

आंख में मिर्च पाउडर डाल मारपीट, दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

जला ट्रांसफार्मर बदला, एक सप्ताह में बहाल हुई बिजली

पीएचसी में अनियमितता व प्रसव के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स से ड्रोन शो तक भव्य तैयारियां

तेज रफ्तार का कहरः परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं घायल, नाबालिगों के हाथों में रफ्तार, बड़ा सवाल

लापता युवक का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक, ऐप व कैशलेस व्यवस्था पर जोर

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव के पक्ष में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान जारी, जनता से समर्थन की अपील 

Leave a Comment