Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीएचसी में अनियमितता व प्रसव के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

On: February 11, 2026 10:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अनियमितता बरतने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने यहां की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। बेसरा गांव निवासी अमृता देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी एवंति देवी का प्रसव कुंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था। प्रसव के बाद एएनएम प्रियंका कुमारी द्वारा 2600 रुपये की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर धमकी दी गई। वहीं, मांझीपारा गांव के संतोष महतो ने बताया कि जब वे दवा लेने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो ओपीडी खुला था, लेकिन वहां कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। फोन पर संपर्क करने पर एएनएम ने उन्हें झाड़ू लगाने वाले कर्मी से दवा लेने की बात कही। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि इस तरह की लापरवाही से कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व ही चतरा के सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने कुंदा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं, बावजूद इसके कर्मियों की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। एएनएम प्रियंका कुमारी पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं। इसके बावजूद उनका यहां पदस्थापित रहना कई प्रश्न खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में मरीजों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

पैक्स गोदाम निर्माण का भूमि पूजन, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

जंगली हाथी का आतंक, कई घर क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद

आंख में मिर्च पाउडर डाल मारपीट, दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

जला ट्रांसफार्मर बदला, एक सप्ताह में बहाल हुई बिजली

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स से ड्रोन शो तक भव्य तैयारियां

तेज रफ्तार का कहरः परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं घायल, नाबालिगों के हाथों में रफ्तार, बड़ा सवाल

लापता युवक का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक, ऐप व कैशलेस व्यवस्था पर जोर

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव के पक्ष में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान जारी, जनता से समर्थन की अपील 

वार्ड 18 में विकास को लेकर तेज हुई चुनावी सरगर्मी, कार्यालय का हुआ उद्घाटन* 

महादेव मंडा में पांच दिवसीय महामृत्युंजय हवनात्मक महायज्ञ का होगा आयोजन

बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Leave a Comment