
लोहरदगा,कुडू:* महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पांच दिवसीय महामृत्युंजय हवनात्मक महायज्ञ प्राचीन शिव मंदिर (महादेव मंडा) सलगी, चाँपि,कुडू,लोहरदगा में आज से शुरू हुआ। सुबह भक्तों के द्वारा फ़ौदा टोली स्थित नदी से पवित्र जल लेकर महिलाओं, बालिकाओं के द्वारा महादेव मंडा तक कलश यात्रा निकाला गया। इस मौके पर महादेव मंडप सेवा समिति सलगी,चाँपि के द्वारा यज्ञ में भक्तगण शामिल हुए ।मौके पर संयोजक अनूप देव पौराणिक, आचार्य सतीश तिवारी शास्त्री जी, दीनानाथ मिश्रा अरविंद पांडे ,भूषण प्रसाद, मनोज दुबे, धीरेंद्र सिंह लाल राजेश्वर नाथ शाहदेव,भीम नाथ तिवारी, भूपाल पाठक, मुकेश चंद्र यादव,सुरेंद्र प्रजापति, सहित काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।





















Total Users : 801983
Total views : 2501460