Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लापता युवक का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

On: February 11, 2026 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलुरी गांव से चार दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक कुएं से बरामद किया गया। मृतक का शव घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर पत्थल टोली के पास स्थित कुएं में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बाबूलाल दास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह 8 फरवरी की सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो मंगलवार को परिजनों ने हंटरगंज थाना में गुमशुदगी की सूचना दी थी। बुधवार को स्थानीय लोगों ने कुएं में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पहचान बाबूलाल दास के रूप में की। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि संभवतः युवक रात के अंधेरे में घर लौटते समय नशे की हालत में कुएं में गिर गया होगा। हालांकि पुलिस ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। सब इंस्पेक्टर नितेश कुमार प्रसाद ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

पैक्स गोदाम निर्माण का भूमि पूजन, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

जंगली हाथी का आतंक, कई घर क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद

आंख में मिर्च पाउडर डाल मारपीट, दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

जला ट्रांसफार्मर बदला, एक सप्ताह में बहाल हुई बिजली

पीएचसी में अनियमितता व प्रसव के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स से ड्रोन शो तक भव्य तैयारियां

तेज रफ्तार का कहरः परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं घायल, नाबालिगों के हाथों में रफ्तार, बड़ा सवाल

मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक, ऐप व कैशलेस व्यवस्था पर जोर

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव के पक्ष में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान जारी, जनता से समर्थन की अपील 

वार्ड 18 में विकास को लेकर तेज हुई चुनावी सरगर्मी, कार्यालय का हुआ उद्घाटन* 

महादेव मंडा में पांच दिवसीय महामृत्युंजय हवनात्मक महायज्ञ का होगा आयोजन

बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Leave a Comment