Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान, थाना में मामला दर्ज

On: February 11, 2026 9:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सतर्कता विभाग के निर्देश पर बुधवार को भंडरा थाना क्षेत्र के भैंसमुंदो, मसमानो व बेदाल गांव में बिजली चोरी के खिलाफ एक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पांच उपभोक्ता को मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध भंडरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भंडरा प्रखंड में सहायक विद्युत अभियंता मोहम्मद जीशान के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस दल में तकनीकी सहायक कुशल किंडो, मानवदिवस कर्मी प्रकाश कुमार द्विप, जामवंत प्रजापति और भंडरा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। सहायक विद्युत अभियंता ने आरोपी के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135/137 के तहत भंडरा थाना में मामला दर्ज कराया है। इस दौरान जब्त किया गया सामान विद्युत कार्यालय कुडू में जमा करा दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

50 हजार का इनामी अपराधी आदेश गंझू गिरफ्तार, तीन जेल भेजे गए

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशी रितेंद्र कुमार महतो के कार्यालय हुआ शुभारम्भ, 

पैक्स गोदाम निर्माण का भूमि पूजन, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

जंगली हाथी का आतंक, कई घर क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद

आंख में मिर्च पाउडर डाल मारपीट, दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

जला ट्रांसफार्मर बदला, एक सप्ताह में बहाल हुई बिजली

पीएचसी में अनियमितता व प्रसव के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स से ड्रोन शो तक भव्य तैयारियां

तेज रफ्तार का कहरः परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं घायल, नाबालिगों के हाथों में रफ्तार, बड़ा सवाल

लापता युवक का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक, ऐप व कैशलेस व्यवस्था पर जोर

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव के पक्ष में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान जारी, जनता से समर्थन की अपील 

Leave a Comment