Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

On: February 10, 2026 8:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित प्रमुख इंडिकेटरों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नीति आयोग का ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त कीर्तिश्री, विधायक चतरा जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटरों को शत-प्रतिशत प्राप्त करना है, ताकि आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं आधारभूत सेवाओं से संबंधित सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित हो सके। अभियान के तहत आकांक्षी जिला के 5 एवं आकांक्षी प्रखंड के 6 प्रमुख इंडिकेटरों पर विशेष फोकस करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि संपूर्णता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संतृप्ति आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि सभी विभागों द्वारा समन्वित कार्ययोजना तैयार की गई है तथा प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक माइक्रो प्लान के माध्यम से कार्य कर चतरा जिले को संपूर्णता अभियान 2.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिलाया जाएगा। जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 को सफल बनाना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस अभियान के माध्यम से चतरा जिले में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा और जिला विकास के नए मानक स्थापित करेगा। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी (मयूरहंड), आंगनवाड़ी सेविकाएं, सहिया दीदी, सहिया साथी, जिले के सभी प्रखंड प्रमुख, मयूरहंड प्रखंड के मुखिया, पंचायत सचिव एवं च्डन् सदस्य सहित बड़ी संख्या में संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

Leave a Comment