Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह गिरिजाटोली में रहने वाली 11 वर्षीय लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का पांच दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डोरंडा पुलिस ने नेहा का पता बताने वाले व्यक्ति को ₹21,000 का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने इसके लिए इश्तेहार भी जारी किया है।

नेहा गिरिजाटोली स्थित अपने मौसा सुनील तिग्गा और मौसी इनिशबा लकड़ा के घर रहकर डिबडीह राजकीय मध्य विद्यालय में कक्षा दो की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि 4 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे वह मौसा के घर के पास खेलने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। उसी शाम परिजनों ने डोरंडा थाना में सनहा दर्ज कराया था।

नेहा मूल रूप से गोड्डा जिला के हनवारा थाना अंतर्गत जेठरीडीह गांव की रहने वाली है। उसके पिता सीताराम टोप्पो हरियाणा के रोहतासगढ़ में मजदूरी करते हैं, जबकि मां और परिवार के अन्य सदस्य पैतृक गांव में रहते हैं। नेहा की मौसी अटल क्लिनिक में कार्यरत हैं, वहीं मौसा झारखंड पुलिस में सिपाही हैं। जांच के क्रम में शनिवार को मौसा-मौसी स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर पहुंचे, जहां घटना के दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कमांड सेंटर से राजधानी में लगे कैमरों की मॉनिटरिंग की जाती है, लेकिन वहां से भी कोई ठोस सुराग नहीं मिला।


इसके अलावा, दो दिन पहले सूचना मिली थी कि जेएससीए स्टेडियम के समीप फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले ने शाम के समय नेहा को देखा था। परिजन वहां भी पहुंचे, पर कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी।डोरंडा पुलिस का कहना है कि रविवार शाम तक बच्ची के संबंध में कोई निर्णायक जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को नेहा के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल डोरंडा थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment