सिमरिया (चतरा)। मंगलवार को लावालौंग प्रखंड के लमटा पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सिमरिया चंद्रदेव प्रसाद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बीडीओ ने जानकारी दी कि आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा का पोषण क्षेत्र अनुसूचित जाति बाहुल्य है। सहायिका चयन के लिए कुल 09 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किया था, जिनमें 06 आवेदन अनुसूचित जाति समुदाय से तथा 03 आवेदन अन्य समुदाय से संबंधित थे। पोषण क्षेत्र अनुसूचित जाति बहुल होने के कारण अन्य समुदाय से संबंधित आवेदनों पर विचार नहीं किया गया। शेष 06 आवेदनों पर चयन समिति द्वारा गहन विचार-विमर्श किया गया। अधिकतम अंक प्राप्त करने के आधार पर श्रीमती नीलू कुमारी, पति राजन पासवान का चयन आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा की सहायिका के रूप में किया गया। ग्राम सभा में चयन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई, जिस पर उपस्थित ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।
आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

On: February 10, 2026 8:39 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 839178
Total views : 2551719