Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

On: February 9, 2026 11:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन*

 

*लोहरदगा:* पीएम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा, लोहरदगा में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की विविध संस्कृति से परिचित कराना तथा उनमें आपसी भाईचारे, सहयोग और सांस्कृतिक समझ का विकास करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय ने पश्चिम बंगाल राज्य की संस्कृति को अपनाया। विद्यालय परिसर को पश्चिम बंगाल की पारंपरिक शैली और रंगों से सजाया गया। बच्चों ने पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर बच्चों ने पश्चिम बंगाल के खान-पान को भी अपनाया। विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का निर्माण कर फूड स्टॉल लगाया गया, जहां खाद्य सामग्री की बिक्री की गई। खास बात यह रही कि बच्चों ने स्टॉल से प्राप्त लाभ का लेखा-जोखा स्वयं तैयार किया, जिससे उनमें वित्तीय साक्षरता, प्रबंधन और उद्यमशीलता का विकास हुआ।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों, सभीविद्यार्थियों, माता समिति के सदस्यों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए पारंपरिक भोजन की व्यवस्था की गई। सभी ने मछली-भात, कुरथी दाल-सब्जी एवं पायस (खीर) का आनंद लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अंजूषा उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे बच्चे न केवल अन्य राज्यों की संस्कृति, भाषा और खान-पान को समझते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना भी विकसित होती है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत ऐसे नवाचार आधारित कार्यक्रम बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान देने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा को रुचिकर बनाया जा सकता है, जिससे बच्चों में सीखने की ललक बढ़ती है। भविष्य में भी विद्यालय इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

जिला के अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा जिला दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास भी निर्वाचन कार्य के निमित्त इस विद्यालय में उपस्थित हुए और बच्चों द्वारा लगाए गए एफ एल एन मेला का अवलोकन किए और बच्चों द्वारा एफ एल एन मेला में लगाए गए स्टॉल का आलोकन किए।जिला अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा ने बच्चों द्वारा लगाए गए एफएलएन मेला का अवलोकन करते हुए कहा कि पीएम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा में बच्चों द्वारा प्रस्तुत एफएलएन मेला अत्यंत सराहनीय है। यहां बच्चों ने पढ़ने, लिखने और गणना से जुड़ी गतिविधियों को बहुत ही सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है। इससे स्पष्ट होता है किविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि एफएलएन मेला बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाता है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक नींव मजबूत होती है, जो उनके भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि

विद्यालय इसी तरह नवाचार आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाता रहे। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षकों,विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment