Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

On: February 10, 2026 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से एक जंगली हाथी लगातार आतंक मचाए हुए है। दिनभर जंगल में रहने के बाद शाम होते ही हाथी गांवों की ओर पहुंचकर किसानों की फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। बीते देर शाम हाथी गिद्धौर के कोशमागढ़ा गांव के समीप पहुंच गया। इस दौरान उसने किसान सुभाष दांगी के घर का दरवाजा और खपरैल तोड़कर घर में घुस गया तथा वहां रखे चावल, गेहूं और महुआ को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इसके बाद हाथी ने खेतों में लगी मटर, गन्ना, पपीता, मसूर की फसल और केले के पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित किसान सुभाष दांगी ने बताया कि हाथी को भगाने के लिए ग्रामीणों ने लुका जलाए और पटाखे भी फोड़े, लेकिन हाथी करीब चार घंटे तक कोशमागढ़ा गांव में उत्पात मचाता रहा। फसलें बर्बाद करने के बाद हाथी बरवादह जंगल की ओर चला गया। मंगलवार को वन रक्षी संजय कुमार समेत वन विभाग के अन्य कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को कुछ दूर तक खदेड़ते हुए मूरकटी टांड़ के पास जंगल में छोड़ दिया। हालांकि शाम होते ही आसपास के गांवों में हाथी के फिर लौट आने की आशंका से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने चतरा जिला वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भगाने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि किसानों को बार-बार इस तरह के नुकसान से बचाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी  अनिल उराँव के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

Leave a Comment