Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

On: February 10, 2026 8:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुरी गांव से एक 40 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक तीन दिन पूर्व मजदूरी करने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस संबंध में परिजनों ने हंटरगंज थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, युवक के देर रात तक घर नहीं लौटने पर रिश्तेदारों एवं आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। लगातार तीन दिनों तक कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। परिजनों का कहना है कि युवक का किसी से कोई विवाद नहीं था और उसके अचानक लापता होने का कोई स्पष्ट कारण समझ में नहीं आ रहा है, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक के संभावित ठिकानों तथा कॉल डिटेल्स के आधार पर छानबीन की जा रही है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है और परिजन उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी  अनिल उराँव के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

Leave a Comment