Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कान्हाचट्टी (चतरा)। राजद झारखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष सह चतरा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रशिम प्रकाश एवं कान्हाचट्टी के भावी जिला परिषद उम्मीदवार सदाशिवम सोनू ने संयुक्त रूप से चतरा निवासी सत्येंद्र ठाकुर की नई दुकान लूक स्मार्ट सैलून का विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। यह सैलून रांची के हरिहर सिंह रोड, मोराबादी स्थित एसबीआई टावर के पास, मां रामप्यारी हॉस्पिटल के बगल में अवस्थित है। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने सैलून संचालक सत्येंद्र ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लूक स्मार्ट सैलून में कटिंग, शेविंग, मसाज, ब्लीचिंग, फेशियल, डी-टैनिंग तथा बालों के आधुनिक स्टाइलिंग सहित कई अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर शशिकांत ठाकुर, ऋषभ ठाकुर, उमेश ठाकुर, किशोरी ठाकुर, दीपक सिंह, मुकेश कुमार भोक्ता, इंद्रदेव ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment