सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना तथा 15वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मनरेगा अंतर्गत प्रति परिवार 100 मानव दिवस सृजन, ई-केवाईसी की स्थिति, एबीपीएस प्रणाली से भुगतान, रिजेक्ट ट्रांजैक्शन, वर्ष 2022-23 एवं पूर्व की लंबित योजनाओं की पूर्णता, लेबर बजट के अनुरूप मानव दिवस सृजन, बिरसा कूप सिंचाई योजना की प्रगति तथा अर्धनिर्मित आवासों की भौतिक स्थिति पर विशेष चर्चा की गई। समीक्षा में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर बीडीओ ने पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सेवकों के प्रति नाराजगी जताई। मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध नहीं कराना, बिरसा सिंचाई कूप योजना में कार्य प्रारंभ नहीं होना, आवास लाभुकों को 95 मानव दिवस का भुगतान नहीं करना, 50 प्रतिशत से कम मानव दिवस लक्ष्य प्राप्त करना, पुराने वित्तीय वर्षों की योजनाओं को पूर्ण कर बंद नहीं करना तथा ई-केवाईसी 70 प्रतिशत से कम रहने जैसे मामलों को गंभीर लापरवाही माना गया। पूर्व में कई बार स्पष्टीकरण के बावजूद सुधार नहीं करने पर 07 पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवकों का 04 दिन का मानदेय काटने का आदेश दिया गया। मानदेय कटौती की कार्रवाई देवेंद्र राम, मुजाहिद अंसारी, परमेश्वर पासवान, कर्नल कजाफी, नवीन कुमार, सत्या कुजूर एवं गणेश सत्यार्थी पर की गई है। बीडीओ ने सभी पंचायतों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व कार्यों में स्पष्ट प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

On: February 10, 2026 8:38 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 800590
Total views : 2499509