*जेएमएस स्कूल द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का हुआ आयोजन*
*लोहरदगा:* प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जेएमएस स्कूल द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया। 3 फरवरी को स्कूली बच्चों को उड़ीसा राज्य के पूरी व भुवनेश्वर जिला घुमाया गया। यात्रा का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ–साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का अनुभव कराना था।
यात्रा के दौरान बच्चों को नंदनकानन चिड़ियाघर, जगन्नाथ मंदिर, बेदी हनुमान मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर और पूरी के समुद्री तट का भी भ्रमण कराया गया। इस ट्रिप के दौरान बच्चों ने खूब मज़ा किया. साथ ही अपने शिक्षकों व दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बिताया. यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा व सेहत का भी ध्यान रखा गया. यात्रा खत्म होने के बाद 5 फरवरी को छात्रों को सकुशल घर पहुंचाया गया। यात्रा ने छात्रों को नई चीजें देखने, सीखने व उन्हें अनुभव करने का अच्छा अवसर प्रदान किया।यात्रा में छात्रों के साथ विद्यालय की निर्देशिका सुषमा सिंह, वाइस प्रिंसिपल दीपा शिखर व शिक्षक विवेक कुमार भारती शामिल थे।





















Total Users : 800626
Total views : 2499564