Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंधविश्वास का खतरनाक चेहरा, मंदिर में कथित नरबलि की साजिश, तीन नाबालिगों को बचाया गया

On: February 9, 2026 11:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्चों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चेतावनी हैं। यदि समय रहते सजगता न दिखाई जाए, तो मासूम जिंदगियां बड़ी साजिशों का शिकार बन सकती हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों की सतर्कता से तीन नाबालिग बच्चों की जान बच सकी।

मामला रविवार रात का है, जब मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो से 8, 13 और 16 वर्ष के तीन नाबालिग लड़कों को एक कथित तांत्रिक द्वारा बहला-फुसलाकर कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित चंडीस्थान मंदिर ले जाया गया। आरोप है कि मंदिर परिसर में रात के समय पूजा-पाठ के नाम पर बच्चों को बैठाया गया था और उनके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। इसी दौरान एक बच्चे के परिजन किसी तरह मौके पर पहुंच गए। स्थिति को भांपते ही उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कथित तांत्रिक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के तेघरा थाना अंतर्गत पुरानी बाजार भागीरथी रोड, वार्ड संख्या तीन निवासी कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने उसे मुरलीगंज थाना के हवाले कर दिया, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

बच्चों के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पिछले तीन दिनों से इलाके में घूम रहा था और बच्चों को चॉकलेट व अन्य चीजों का लालच देकर अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेला था या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। यह घटना एक बार फिर समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और झूठी आस्थाओं के नाम पर बच्चों को कैसे निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे मामलों में अभिभावकों की सतर्कता, सामाजिक जागरूकता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ही मासूमों की सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल बन सकती है।

मधेपुरा/मुरलीगंज।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, कई अनियमितताओं के संकेत

शस्त्र पूजा के साथ मंगला जुलूस का शुभारंभ

पहले मंगलवार पर भव्य मंगला जुलूस निकाला गया

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

Leave a Comment