Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

On: February 5, 2026 6:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देवघर। देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत रामुडीह, एम्स रोड, तिलजोरी में नवनिर्मित श्री श्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल व्याप्त है। सोमवार से प्रारंभ हुए इस छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक परंपराओं के अनुरूप विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई जा रही हैं।

आयोजन के प्रथम दिन कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन के साथ पाठ आरंभ एवं कथा प्रवचन किया गया। द्वितीय दिन पूजन-पाठ, आरती एवं कथा प्रवचन का क्रम जारी रहेगा। तृतीय दिन जलाधिवास, अन्नाधिवास एवं शय्याधिवास के उपरांत रात्रि में कथा प्रवचन का आयोजन होगा। चतुर्थ दिन फलाधिवास, पुष्पाधिवास, नगर भ्रमण तथा रात्रि कथा प्रवचन का कार्यक्रम निर्धारित है।
पंचम दिन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य वैदिक प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। वहीं षष्ठम दिन पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन होगा।

इस पावन अवसर पर कथा वाचन सीताराम महाराज (वृंदावन) द्वारा किया जा रहा है, जबकि महायज्ञ के आचार्य की भूमिका राम रतन शास्त्री निभा रहे हैं। महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पंकज पांडेय, मिथुन झा, पिंकू झा, नितेश पांडेय, गौरव झा, अभिषेक झा, राहुल पांडेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर हंगामा, अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे

रोजगार दिवस आयोजित, मनरेगा योजनाओं की दी गई जानकारी

हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार से जाम, राहगीर परेशान

रिया कुमारी ने ऑल इंडिया नेट परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सीसीटीवी व कंट्रोल रूम की हुई जांच

शोक की लहर, शेरू सिंह के आकस्मिक निधन से समाज स्तब्ध

विद्यालय में चोरी, 10 हजार नकद उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

पीडीएस राशन घोटाला उजागर, लाभुकों का हंगामा, डीलर पर लाइसेंस रद्द की सिफारिश

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद MLA ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा

नगर परिषद चुनाव 2026ः अध्यक्ष पद पर 22 और वार्ड सदस्य पद पर 90 प्रत्याशी मैदान में

आयुष औषधालय दिनभर रहा बंद, एसीबी कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल

शहीद शक्ति सिंह की शहादत पर लगा उपेक्षा का ग्रह, अधूरा पार्क और अधूरी जमीन से परिजन आहत

Leave a Comment