Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

On: January 19, 2026 6:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्लार कोचा, मौसीबाड़ी से 2 जनवरी को लापता हुए अंश और अंशिका की 14 जनवरी को सकुशल बरामदगी के बाद रांची पुलिस की एसआईटी ने बच्चा चोरी के एक बड़े और संगठित गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी दंपती नभ खरवार और उसकी पत्नी सोनी कुमारी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसके आधार पर रविवार को झारखंड पुलिस ने 13 और आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 बच्चों को सुरक्षित बरामद किया।

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि यह गिरोह घुमंतू प्रवृत्ति का है और मौका देखकर बच्चों का अपहरण करता था। गिरोह मुख्य रूप से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले, कूड़ा चुनने वाले गरीब बच्चों को निशाना बनाता था। सही खरीदार नहीं मिलने पर बच्चों को एक-दो वर्ष तक अपने पास रखकर उनसे चोरी, पॉकेटमारी और अन्य अनैतिक कार्य करवाए जाते थे। यह गिरोह झारखंड के अलावा ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी सक्रिय रहा है।

एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी, नगर एसपी और यातायात एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने ही अंश और अंशिका को रामगढ़ से सकुशल बरामद किया। जांच के दौरान गिरफ्तार नव खरवार और सोनी कुमारी से पुलिस रिमांड पर लंबी पूछताछ की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि यह कोई एकल घटना नहीं, बल्कि बच्चों के अपहरण का संगठित नेटवर्क है।

जांच के क्रम में कोठार (रामगढ़), बारियातू (लातेहार) और सिल्ली (रांची) समेत कई इलाकों से बच्चों को संरक्षण में लिया गया। जांच से सामने आया कि सिल्ली से 5, कोठार से 3 और बारियातू से 4 बच्चे अपहरण कर लाए गए थे। अब तक 12 बच्चों के अपहरण और बरामदगी की पुष्टि हुई है। इनमें कुछ बच्चों को दो से तीन वर्ष पहले रांची, धनबाद, लोहरदगा, संभलपुर रेलवे स्टेशन और जगरनाथपुर से अगवा किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि कुछ बच्चों को बिहार के औरंगाबाद जिला और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में बेच दिया गया है। अन्य बच्चों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिसको लेकर झारखंड के कई जिलों और सीमावर्ती राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

अब तक इस संगठित गिरोह से जुड़े कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें नभ खरवार, सोनी कुमारी, विरोधी खेरवार उर्फ अनुराग, एंथनी खरवार, प्रमोद कुमार, आशिक गोप, राज रवानी, चांदनी देवी, सीता देवी, दिनु भुइयां, सन्यासी खरवार, मालिन देवी, बेबी देवी, सोनिया देवी और उपैया खेरवार शामिल हैं। विरोधी खेरवार के पास से एक मारुति सुज़ुकी सफेद कार (JH24L-8382) भी बरामद की गई है।

फिलहाल नभ खरवार और सोनी कुमारी धुर्वा थाना कांड संख्या 01/26 में पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे आगे और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शेष पीड़ित बच्चों की बरामदगी और पूरे नेटवर्क के सफाए तक अभियान जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव 6 एवं 7 मार्च को

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

मरने से 24 घंटे पहले पोस्ट किया वीडियो… और फिर हो गई हत्या! आखिर क्या था उस रील में?

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

Leave a Comment