Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

On: March 4, 2026 11:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: लोहरदगा जिला प्रशासन की पहल पर 6 मार्च 2026 से समाहरणालय मैदान में दो दिवसीय भव्य साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव जिले में कला, साहित्य, सिनेमा और जनजातीय संस्कृति के संगम का साक्षी बनेगा।

महोत्सव में चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें नैरो गेज पर चलने वाली रांची-लोहरदगा रेल मार्ग पर आधारित चर्चित फिल्म “गाड़ी लोहरदगा मेल” विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह फिल्म स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।

साहित्य सत्र में देश के प्रख्यात साहित्यकार, कलाकार और विचारक अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रमुख प्रतिभागियों में — नीलोत्वल मृणाल, रणेन्द्र, अनुज लुगुन, महादेव टोप्पो, मेघनाथ, बिज्जू टोप्पो, निरंजन कुमार कुजूर, सौरभ कुमार भुवानिया, आशीष कुमार, सहित कई अन्य साहित्यकार, जनजातीय कलाकार और विचारक शामिल होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं जनजातीय नृत्य, एकल एवं सामूहिक गान, तथा नाट्य मंचन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा राइटिंग प्रतियोगिता और क्विज जैसे आयोजन भी होंगे, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

जनजातीय व्यंजन और विभागीय स्टॉल

दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। आगंतुक जनजातीय भोजन का भी स्वाद ले सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है तथा जिला अस्पताल की ओर से मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। यह महोत्सव न केवल साहित्य और सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि जनजातीय कला-संस्कृति को नई पहचान देने का सशक्त मंच भी साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

Leave a Comment