Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

On: January 19, 2026 12:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथ होटल में क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्याम प्रसाद सिंह एवं ज्वाला कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों को साल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपस्थित पत्रकारों को कलम, डायरी एवं कैलेंडर प्रदान कर मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी बिहार प्रवीण कुमार सिंह, चय परगना के हजारपती बाबू निरंजन प्रसाद सिंह तथा जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। मिलन समारोह में चय परगना के 12 तप्पा के तपेदारों के साथ-साथ कान्हाचट्टी, हंटरगंज, चतरा, सिमरिया, मयूरहंड, चौपारण, हजारीबाग, बरही समेत अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर रांची के हरमू मैदान में प्रस्तावित क्षत्रिय गौरव एकता रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने आह्वान किया कि प्रत्येक गांव से पुनः जनसंपर्क कर रैली में सहभागिता सुनिश्चित की जाए। निर्णय लिया गया कि चय परगना क्षेत्र से लगभग 500 कारें एवं 20 बसों की व्यवस्था कर रांची रैली में शामिल हुआ जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज एक मंच पर संगठित नहीं होगा, तब तक अधिकारों का हनन होता रहेगा। क्षत्रिय समाज सभी का सम्मान करना जानता है, लेकिन अपने सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा। मौके पर चय परगना के 12 तप्पा के तपेदारों सहित ऋषिबाला सिंह, गोपाल सिंह, मृत्युंजय सिंह, दिलीप सिंह, विनोद सिंह, राजीव कुमार सिंह, राज सिंह चौहान, पारस सिंह, रामबालक सिंह, भीम सिंह, शुभम सिंह, रामचंद्र सिंह, विकास सिंह, राम सिंह, रामफल सिंह, संजय सिंह, सचित सिंह, आशीष सिंह, नगिन सिंह, मुन्ना सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, योगेंद्र सिंह समेत हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम हुआ आयोजित उपायुक्त ने पंचायत को मजबूत करने की कही बात

जय श्री राम समिति का भव्य होली मिलन, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव संग जिलेवासियों ने बिखेरे रंग

जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर और सामान क्षतिग्रस्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव 2026ः नामांकन को लेकर विवाद, जांच की मांग

Leave a Comment