हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत कोबनी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरकार से प्राप्त फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी केंद्र भवन के जीर्णाेद्धार में घोटाले की शिकायत की है और इसे लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर केवल रंगाईदृपोताई कर योजनाओं का कोरम पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में पांच दिन पूर्व लगाई गई टाइल्स उखड़ने लगी हैं, जिन्हें सिर्फ बालू पर चिपका दिया गया है। वहीं सड़क के समीप शौचालय की टंकी बना दी गई है, जिससे कभी भी सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा कार्यस्थल पर अब तक योजनापट्ट भी नहीं लगाया गया है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस मद से और कितनी लागत से मरम्मत कार्य कराया गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत के अधिकांश कार्यों में बिचौलियों का दबदबा है और योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी लापरवाही बरती जा रही है। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों सोनू यादव, ललित साव, अनिल पासवान, शिवबरत यादव, संजय यादव, जयराम साव, महेंद्र भारती, संतोष भारती, गरीबन भारती, बसंत साव, आरती कुमारी, चन्दन देवी, मीना देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बहेरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि चापानल के समीप ही शौचालय की टंकी बना दी गई है, जिससे पेयजल के दूषित होने का खतरा है। इस संबंध में संवेदक देवधारी यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि ग्रामीण बरत यादव एवं जयराम साव द्वारा उनसे दस हजार रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर जांच कराने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि टाइल्स को दोबारा लगाया जाएगा और स्थान की कमी के कारण सड़क के समीप टंकी का निर्माण कराया गया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए निखिल गौरव कमान कच्छप, बीडीओ सह सीडीपीओ हंटरगंज ने कहा कि कार्यस्थल पर जांच कराई जाएगी और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

On: January 19, 2026 12:35 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 828763
Total views : 2537316