Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

On: January 19, 2026 12:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परिसर में लिखित परीक्षा का सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन किया गया। परीक्षा पूर्णतः वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित रही तथा ओएमआर पद्धति से संपन्न हुई। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 34 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिनमें 01 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, 09 तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समक्ष), 09 तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समक्ष), 07 लेखा सहायक एवं 08 कंप्यूटर सहायक के पद शामिल हैं। परीक्षा में कुल 265 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 166 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। उल्लेखनीय है कि उक्त पदों के लिए कुल 846 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन पत्रों की जांच के दौरान 415 आवेदनों में त्रुटि पाए जाने के कारण उन्हें अस्वीकृत कर दिया गया, जबकि 431 आवेदन लिखित परीक्षा हेतु स्वीकृत किए गए। केवल स्वीकृत अभ्यर्थियों के लिए ही परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित मूल्यांकन के लिए उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देशानुसार मूल्यांकन दल का गठन किया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री स्वयं डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचीं और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों की उपस्थिति, अनुशासन, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया गया, जिससे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव 6 एवं 7 मार्च को

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

मरने से 24 घंटे पहले पोस्ट किया वीडियो… और फिर हो गई हत्या! आखिर क्या था उस रील में?

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

Leave a Comment