
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना अंतर्गत बारियातु गांव के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर बैजनाथ यादव की दुकान में जा टकराई। इस हादसे में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के शव एवं बोलेरो वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


















Total Users : 810918
Total views : 2513402