Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एसआईटी ने एक आरोपी को हथियार सहित किया गिरफ्तार

On: January 6, 2026 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


चतरा/कुंदा। जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंदरा गांव में 28 दिसंबर की आधी रात हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव निवासी मोहन कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देसी कट्टा, 0.315 बोर का एक जिंदा कारतूस, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जमीन खरीद-बिक्री और पैसे के लेनदेन को लेकर श्याम भोक्ता और देवेंद्र गंझु के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद के चलते देवेंद्र गंझु ने अपने साथियों के साथ मिलकर श्याम भोक्ता की हत्या की साजिश रची। एसपी के अनुसार 28 दिसंबर की रात हथियारबंद अपराधियों ने श्याम भोक्ता के घर पर हमला कर दिया, जिसमें श्याम भोक्ता और उसके साले गोपाल गंझु गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान परिजनों और ग्रामीणों द्वारा आत्मरक्षा में किए गए प्रतिरोध में देवेंद्र गंझु और उसका साथी चुरामन गंझु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया कि फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं घायल श्याम भोक्ता का इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है और उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment