न्यूज स्केल संवाददात
पत्थलगड़ा (चतरा): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पवन रजक के नेतृत्व में पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत स्वर्गीय उमाकांत पाठक खेल मैदान में विश्व साइकिल दिवस पर शनिवार को स्लो साइकिल रेस सह रैली का आयोजन किया गया। स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता में प्रथम सुजल कुमार पिता अशोक दांगी, द्वितीय अंकित कुमार पिता सहदेव भुइयां व तृतीय शिवांजन गिरी पिता रितेश गिरी रहे। मौके पर उपस्थित एजुकेशन प्वाइंट व चंद्रयान क्लासेस के शिक्षक राकेश कुमार व कृष्ण कुमार दांगी ने पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने के लिए साइकिल के जरुरत है और अपने शरीर को फिट रखने के लिए साइकल के उपयोग पर चर्चा करते हुए उन्होंने बच्चो के माध्यम से तमाम लोगों से अपील किया की जितना संभव हो सके आवागमन के लिए साइकिल का ही उपयोग करें। जिससे वातावरण व स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहेगा।
नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में विश्व साइकिल दिवस पर स्लो साइकिल रेस का आयोजन

By newsscale
On: June 3, 2023 8:41 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1119425
Total views : 2938002