Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: शव वाहन नहीं मिलने पर पिता ने थैले में बेटे का शव ले जाकर किया अंतिम संस्कार

On: December 20, 2025 8:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चार साल के मासूम की मौत के बाद एक पिता की गोद में शून्य था, आंखों में आंसू और हाथों में प्लास्टिक का थैला। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गरीब परिवार तब टूट गया, जब मौत के बाद सिस्टम ने साथ छोड़ दिया। चाईबासा सदर अस्पताल से निकली यह तस्वीर सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का आईना है, जहां इंसानियत से पहले औपचारिकताएं खड़ी नजर आती हैं।

चाईबासा | 20 दिसंबर पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड स्थित बड़ा बालजोड़ी गांव निवासी डिंबा चतोंबा का चार वर्षीय पुत्र अचानक बीमार पड़ गया था। परिजन उसे इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से न तो शव वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही किसी प्रकार की सहायता दी गई। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर डिंबा के पास उस समय मात्र 100 रुपये थे, जिससे किसी निजी वाहन की व्यवस्था करना संभव नहीं था।

मजबूरी में पिता ने अस्पताल के बाहर से एक प्लास्टिक थैला खरीदा और उसमें अपने बेटे के शव को रखकर बस से चाईबासा से नोवामुंडी तक की यात्रा की। इसके बाद वहां से शव लेकर कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंचा। इस दृश्य को देखकर मौजूद लोग भावुक हो उठे।

घटना ने न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर की है, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे एक गरीब परिवार को अपने बच्चे की गरिमापूर्ण अंतिम विदाई तक के लिए संघर्ष करना पड़ा।

सरकारी स्तर पर कार्रवाई के संकेत

इस मामले को लेकर सामने आई खबरों के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश देते हुए चाईबासा के सिविल सर्जन से विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया है कि विभाग में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment