गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बारीसाखी पंचायत स्थित प्लस 2 उच्च विद्यालय बारीसाखी में शुक्रवार को भावुक विदाई समारोह आयोजित हुआ। शिक्षक मुनेश्वर यादव और आशिक खान को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने छाता, अंगवस्त्र समेत अन्य सामग्री भेंट कर उन्हें विदा किया। इस दौरान विद्यालय परिसर तालियों से गूँज उठा और भावनाओं का सागर छलक पड़ा। उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने दोनों शिक्षकों के बेहतर शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव व संचालन सुरेंद्र तिवारी ने किया। मौके पर शिक्षक प्रीतम कुमार गुप्ता, अजय कुमार, लखन प्रजापति, राजेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, परमेश्वर रविदास समेत अन्य उपस्थित रहे।
शिक्षकों की विदाई में छलका भावनाओं का सागर, बारीसाखी विद्यालय में गूँजी तालियाँ

On: December 13, 2025 1:35 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789521
Total views : 2484537