हंटरगंज (चतरा)। चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को हंटरगंज थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर दोपहिया वाहनों की कागजात और डिक्की की जांच की गई। हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए हेलमेट पहनकर ही सड़क पर चलने का निर्देश दिया गया। आवश्यक चालान के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजा गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चेकिंग के दौरान कई बाइक चालक इधर-उधर भागते और रास्ता बदलते दिखे। अभियान में एएसआई अजय कुमार महतो और पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई की चेतावनी

On: December 13, 2025 1:33 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 828149
Total views : 2536493