चतरा। वित्तीय सेवाएँ विभाग (डीएफएस), भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में अदावा जमा (युनिक्लेम डीपोसिट) संबंधी जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग के आंचलिक प्रबंधक नरेंद्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अहसन अहमद, डीडीएम नाबार्ड, जेएसएलपीएस प्रतिनिधि और विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बचत खाते, सावधि जमा (एफडी), आवर्ती जमा (आरडी) और निष्क्रिय खातों से संबंधित अदावा जमा की खोज और दावा प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही आरबीआई के ‘उद्गम पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन दावा पंजीकरण की सरल विधि का प्रदर्शन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि डीएफएस और आरबीआई की यह पहल लंबित जमा राशि को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से वास्तविक लाभुकों तक पहुँचाने के लिए है। शिविर में कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष दावों को संबंधित बैंक शाखाओं को भेजा गया। जिले में वर्तमान में 92,430 खाते अदावा श्रेणी में दर्ज हैं, जिनमें लगभग 34.20 करोड़ रुपये लंबित हैं। अब तक 3.32 करोड़ रुपये की राशि लाभुकों को वापस की जा चुकी है। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों, दिवंगत खाताधारकों के परिजनों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।
अदावा जमा पर जागरूकता शिविर, 34 करोड़ से अधिक राशि लंबित

On: December 13, 2025 1:31 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 828149
Total views : 2536494