झारखंड प्रांतीय सेवा भारती के निर्देशानुसार प्रांतीय संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार विजय जी के अध्यक्षता पर लोहरदगा जिला सेवा भारती के पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर दीपक सर्राफ को यथावत रखते हुए संजय चौधरी को सचिव, शशांक बर्मन को कोषाध्यक्ष बनाया गया, संरक्षक डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, राजू रंजन अग्रवाल,अवधेश मित्तल,आनंद केसरी एवं अजय अग्रवाल, सह सचिव सूरज कुमार साहू, सहकोषाध्यक्ष सुबोध प्रसाद महतो को बनाया गया। एवं 11 कार्यसमिति सदस्य बनाया जाएगा। संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार एवं जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने सभी चयनित पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जितेंद्र कुमार ने कहा कि लोहरदगा जिला सेवा भारती सेवा के कार्य क्षेत्र के प्रांत में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है जिला अध्यक्ष के सेवा कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है इनके साथ जुड़ी नई टीम और ज्यादा सशक्त होकर सेवा भाव से लोगों की सेवा करेगी। स्वास्थ, शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा पर ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष दीपक सर आपने कहा कि लोहरदगा जिला सेवा भारती संगठन सेवा के कार्य में तत्पर है और आगे भी सेवा के कार्य पर निरंतर प्रयासरत रहेगी,मानव सेवा एवं जीव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इससे आगे कुछ नहीं!





















Total Users : 839122
Total views : 2551644