लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2025-26 में एनआरएलएम अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और क्लस्टर लेवल फेडरेशन पर चर्चा हुई जिसमें सभी प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधकों को ऐसे गठित समूह/संगठन/फेडरेशन को अधिकतम फण्ड उपलब्ध कराने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। न्यूनतम डेढ़ लाख रूपये से लेकर अधिकतम 20 लाख रूपये प्राप्त करनेवाले समूह/संगठन/फेडरेशन की मॉनिटरिंग की जाए। इस दिशा में बेहतर कार्य करनेवाले बीपीएम को सम्मानित किया जाएगा।
फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान अंतर्गत ऐसे महिलाओं को चिन्हित करने का निदेश दिया गया जो इस अभियान का लाभ लेने के बावजूद हँड़िया बेचने का कार्य कर रही हैं। साथ ही, जो महिलाएं हँड़िया बेचने का कार्य कर रही हैं उन्हें इस अभियान से लाभान्वित कर आजीविका के अन्य माध्यमों से जोड़ा जाए।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में गठित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों मुद्रा ऋण, पीएफएमई और एआईएफ से अच्छादित किया जाए। इसके लिए विशेष शिविर आयोजित कराये जाएं।
पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेवाई में मिले क्लेम का लाभ
उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में जिन लोगों ने नियमित रूप से प्रीमियम भरा था, अगर उनकी मृत्यु हो जाती है तो आश्रित को योजना का लाभ त्वरित दिलाएं। इसी प्रकार पीएमएसबीवाई एवं पीएमजेजेवाई अंतर्गत अगर स्थायी विकलांगता की शिकार उक्त महिला हो जाती है तो उसे क्लेम का लाभ मिले। प्राकृतिक मृत्यु पर पीएम जीवन ज्योति योजना और दुर्घटना में मृत्यु पर पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। अगर किसी ने दोनों योजनाएं ली हैं इसमे अगर मृत्यु ही है उपरांत उसके आश्रित को दोनों योजनाओं का लाभ दिया जाए। क्लेम निर्धारित समय के अंदर करा लिया जाए। इस संबंध में जेएसएलपीएस के सभी समूह/संगठन/फेडरेशन में जानकारी दी जाए।
भारी मोटर वाहन चालन का प्रशिक्षण
बैठक में निदेशक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) लोहरदगा को लोहरदगा जिला के युवाओं के लिए भारी मोटर वाहन चालन का प्रशिक्षण सत्र संचालित करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही परंपरागत ट्रेड के स्थान पर नये रोजगारपरक ट्रेड/हुनर का प्रशिक्षण सत्र संचालित करने का निर्देश दिया।
बैठक में आजीविका लखपति दीदी 2025-26, नये एफपीओ का गठन, एफपीओ को दिये जानेवाले विभिन्न लाइसेंस के बारे जानकारी दी गयी। बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला गव्य विकास पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव, जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी मोहितोष पाण्डेय, जिला नियोजन पदाधिकारी नीरू कुमारी, डीडीएम नाबार्ड शोभारानी केरकेट्टा, जेएसएलपीएस डीपीएम संजय गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।_





















Total Users : 839122
Total views : 2551644