Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीएम विश्वकर्मा योजना पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On: December 12, 2025 7:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पीएम विश्वकर्मा योजना पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत सहित अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य लाभार्थियों को योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता एवं आवेदन की प्रकिया इत्यादि के बारे में वृहद रुप से जानकारी देना एवं जागरुक करना है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया गया कि पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 पारंपरिक वि‌द्याओं में कार्य करने वाले कारीगर और शिल्पकार सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने पर पीएम विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने भारत सरकार की ओर से एमएसएमई उद्यमियों के विकास के लिए उपलब्ध योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किये ।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत , बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, एलडीएम व मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम मे पीएम विश्कर्मा योजना मे प्रशिक्षण प्राप्त कई लाभर्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मौके पर डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 पारंपरिक विधाओं के शिल्पकारों जैसे बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, जाल बनाने वाले, दर्जी, नाई आदि को शामिल किया गया है. योजना के तहत लाभार्थियों को पांच,सात दिन का प्रशिक्षण, प्रतिदिन 500 रुपये भत्ता, प्रशिक्षण के बाद 15,000 रुनये के टूलकिट ई वाउचर, पहले चरण में एक लाख और दूसरे में दो लाख रुपये तक का बिना गारंटी ऋण 5% ब्याज पर उपलब्ध कराया जायेगा. पीएम विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र भी दिये जायेंगे। एलडीएम ने लाभर्थियों से योजना का लाभ लेने की अपील की। बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि यह योजना पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक उपकरण और आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों युवा मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

Leave a Comment