लोहरदगा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा धन संग्रह किया जाता है, जिसका उद्देश्य वर्ष में होनेवाली सनातनी आयोजनों को सफलतापूर्वक, भव्यता के साथ संपन्न करना होता है। आज एक अतिआवश्यक बैठक विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रितेश कुमार के आवास में सम्पन्न हुई। जिसमे सनातन समाज एवं हिन्दू धर्म को आगे बढ़ाने के साथ साथ इसे सिंचित करने हेतु गहन विचार विमर्श किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की चर्चा जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा जी के द्वारा बतलाया गया। जबकि संगठन के अनवरत कार्य को करते रहने हेतु कोष की आवश्यकता को देखते हुए प्रांतीय कार्यालय के दिशा निर्देश पर जिला अध्यक्ष रितेश साहू जी के द्वारा धर्म रक्षा निधि संग्रह अभियान चलाने की बात कही गयी तथा सभी कार्यकर्ता एवं जिला टोली को बतलाया गया कि धर्म रक्षा निधि सभी लोगों को मिलजुल कर करना है और प्रत्येक सनातन के घरों के साथ साथ प्रतिष्ठानो में भी सम्पर्क करना है ताकि प्रान्त के दिशा निर्देश पर विभिन्न निर्धारित सनातनी कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हो सके। जबकि जिला मंत्री रंजीत कुमार साहू जी ने बतलाया कि जिला बैठक करके नगर क्षेत्र के साथ साथ सभी प्रखंड के दायित्वान कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धर्म रक्षा निधि का महत्व को समझाते हुए सभी का सहयोग के साथ प्रखंड और पंचायत में धर्म रक्षा निधि का अधिक से अधिक संग्रह करना है। इसी निमित्त बैठक में धर्म रक्षा निधि का शुभारंभ किया गया और इस अभियान के प्रथम दिन ( 25000 )पच्चीस हजार रूपए धर्म रक्षा निधि संकलन किया गया। इस टोली बैठक में माननीय अध्यक्ष रितेश साहू जी, जिला मंत्री रंजीत कुमार साहू जी, जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा जी, बजरंग दल जिला संयोजक पवन प्रजापति जी, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रद्युमन पाठक, बजरंग दल सदस्य जितन लोहरा, अमर साहू, आशुतोष पाठक, हिमांशु केशरी, अंकित कुमार, रामकुमार सिंह, संतोष कुमार सहाय, संदीप कुमार साहू उपस्थित रहे।
धर्म रक्षा कोष संग्रह को लेकर विश्व हिंदू परिषद की हुई बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
By Anita Kumari
On: December 13, 2025 9:00 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 839122
Total views : 2551644