Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था पर ग्रामीणों का विरोध तेज

On: December 3, 2025 12:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। लावालौंग प्रखंड के कल्याणपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था एक बार फिर विवादों में आ गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने एएनएम नूतन मिंज पर गंभीर लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी लापरवाह कार्यशैली के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एएनएम अक्सर समय पर केंद्र नहीं पहुँचतीं और सुबह से ताला लटका रहना आम बात हो गई है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में आपात स्थिति में कई बार फोन करने पर भी वे केंद्र नहीं पहुंचतीं, जिससे प्रसूता और नवजात की जान पर जोखिम बढ़ जाता है। मंगलवार को ग्रामीणों की मांग पर कुछ स्थानीय पत्रकारों ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। दोपहर 11 बजे तक केंद्र खुला मिला, लेकिन एएनएम ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थीं। फोन पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे रिपोर्ट तैयार कर रही थीं, इसलिए देर हुई है, जबकि ग्रामीण इसे नियमित बहाना बताते हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एएनएम ममता वाहन चालक के इशारे पर काम करती हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। महिलाओं का कहना है कि जननी सुरक्षा योजना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ तभी मिल सकेगा, जब स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाएं। मुखिया संतोष राम ने कहा कि उन्हें मामले की प्रारंभिक जानकारी मिली है, और जांच के बाद ही वे विस्तृत टिप्पणी करेंगे। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो वे सामूहिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

Leave a Comment