Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा की व्यवस्था गिद्धौर में चरमराई, मजदूरों को रोजगार के लिए करना पड़ रहा पलायन, कुछ लोगों की कमाई का बना ज़रिया

On: December 3, 2025 12:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। मनरेगा गरीबों के रोजगार का अधिकार है, लेकिन गिद्धौर प्रखंड में यह योजना कुछ लोगों की कमाई का ज़रिया बनकर रह गई है। लाभुक कमीशन की मार झेल रहा है और मेहनत का पूरा हक अब भी सवालों में है। मजदूर काम करें, पर कमाई हिस्सा-बांट में गायब हो जाए-लाभुक के पसीने का मूल्य आखिर कौन लौटाएगा? प्रखंड में मनरेगा की स्थिति काफी लचर हो चुकी है। मनरेगा का संचालन अतिरिक्त प्रभार में होने से योजनाएँ सही ढंग से लागू नहीं हो पा रही हैं। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 9643 सक्रिय मजदूर पंजीकृत हैं, लेकिन मात्र 273 को ही काम मिल पा रहा है, उसमें वैसे लोग शामिल हैं। स्थिति यह है कि कई मजदूरों को दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ रहा है। आवास और आम बागवानी योजना को छोड़कर डोभा, तालाब जैसी कई प्रमुख योजनाएं ठप पड़ी हुई हैं, जिससे ग्रामीण मजदूरों को रोज़गार नहीं मिल रहा है। मनरेगा का संचालन फिलहाल पत्थलगड्डा के कार्यक्रम पदाधिकारी बिनोद कुमार गुप्ता और इटखोरी के कनीय अभियंता प्रियरंजन राहुल के अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है। छह रोजगार सेवकों में से पाँच ही उपलब्ध हैं और तीन की जगह मात्र एक कंप्यूटर ऑपरेटर से काम चल रहा है। स्थाई बीपीओ, जेई और कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी से मनरेगा कार्यों का निष्पादन बुरी तरह प्रभावित है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने जिले से स्थाई बीपीओ और जेई की पदस्थापना की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अव्यवस्था का फायदा वही लोग उठा रहे हैं जो उगाही के माध्यम से लाभुकों का हक़ मारते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

Leave a Comment