आरोग्य अमृत तुल्य चाय पाॅइंट स्वदेशी को बढ़ावा देने का बेहतर विकल्प- बीडीओ।

Anita Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कुड़ू प्रखंड क्षेत्र वासियों को आरोग्य अमृत तुल्य से मिलेगी बेहतर सर्विस- ऐनुल अंसारी

।कुड़ू लोहरदगा।जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जीमा मुख्य चौक पर मंगलवार को आरोग्य अमृत तुल्य चाय पाॅइंट का बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव, उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव ने कहा कि जीमा चौंक पर आरोग्य अमृत तुल्य चाय पाॅइंट का शुभारंभ होने से इस क्षेत्र के लोगों को स्वदेशी अपनाने और इसे बढ़ावा देने हेतु बेहतर विकल्प साबित होगा। उन्होंने कहा कि यहां पर लोगों को अनेकों तरह की स्वदेशी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी, जिससे लोग बढ़ चढ़कर लाभ ले सकते हैं। वहीं उप प्रमुख ऐनुल अंसारी ने कहा कि कुड़ू प्रखंड क्षेत्र वासियों को आरोग्य अमृत तुल्य चाय पाॅइंट से बेहतर सर्विस मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीमा चौंक पर पहली बार स्वदेशी चाय पाॅइंट का शुभारंभ होने से इलाके वासियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। ऐनुल अंसारी ने कहा कि आज के दौर में हमें स्वदेशी अपनाने की अति आवश्यकता है, ताकि बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिल सके। मौके पर।संचालक कौसर अंसारी,मुस्ताक अंसारी ,संजू तुरी,रियाज अंसारी,शाहिद अंसारी,शाहजहां अंसारी,बीरेंद्र उरांव,फागू उरांव, वसीम अंसारी,एहसान अंसारी, नजीब अंसारी,आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *