Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेज रफ्तार बाइक ने लिय चपेट में, युवक गंभीर; रिम्स रेफर

On: December 2, 2025 12:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति के 30 वर्षीय पुत्र प्रभु प्रजापति रविवार देर रात गया (बिहार) में सड़क दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद से युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार प्रभु प्रजापति अपनी बीमार मां, जिन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, के इलाज के लिए चार दिन पहले ही गया स्थित डॉ. जनेंद्र कुमार के पास भर्ती करवाने गए थे। सोमवार को दवाइयाँ लेने के लिए जब वह आर्मी कैंप के समीप एक मेडिकल स्टोर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत उन्हें गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को नाजुक बताते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया। कई घंटों के बाद भी युवक को होश नहीं आया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, समाजसेवी कमलेश प्रजापति एवं सरोज प्रजापति सोमवार दोपहर अस्पताल पहुँचे और स्थिति की जानकारी ली। प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि युवक की हालत अत्यंत नाजुक है, इसलिए चिकित्सकों से सलाह लेकर उसे रांची रिम्स रेफर किया गया, जहां से आगे एसएन मेमोरियल हॉस्पिटल, रांची में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने यहां भी उसकी स्थिति को गंभीर बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम हुआ आयोजित उपायुक्त ने पंचायत को मजबूत करने की कही बात

जय श्री राम समिति का भव्य होली मिलन, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव संग जिलेवासियों ने बिखेरे रंग

जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर और सामान क्षतिग्रस्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव 2026ः नामांकन को लेकर विवाद, जांच की मांग

Leave a Comment