गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक में सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार के दौरान प्रशासन द्वारा लगाए गए नो-इंट्री नियम का उल्लंघन करते हुए कोल वाहनों का आवागमन जारी रहा। इसके कारण मुख्य चौक पर जोरदार जाम की स्थिति बन गई और बाजार पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी कतार लगने के बाद स्थिति बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही व्यवसायिक संघ के सदस्यों ने प्रशासन को फोन पर सूचना दी, साथ ही संघ के सदस्यों की तत्परता से मौके पर पहुंचकर जाम को हटाया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने जवाहर फुटबॉल मैदान तथा जपुआ गांव के समीप दोबारा नो-इंट्री लागू कर दी। मालूम हो कि प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को देखते हुए कोल वाहनों के प्रवेश पर रोक रहती है, बावजूद इसके नियम का पालन नहीं हो सका।
नो-इंट्री के बावजूद कोल वाहनों का परिचालन, मुख्य चौक में लगा जाम

On: December 2, 2025 12:05 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1075380
Total views : 2876673