चतरा। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने सदर थाना परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षित यात्रा की शुरुआत जिम्मेदारी से होती है। उन्होंने लोगों को हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने, निर्धारित गति से वाहन चलाने और मोबाइल का उपयोग न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि घर से निकलने से पहले वाहन के सभी कागजात और हेलमेट साथ रखना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों को चालान से डरने के बजाय अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक होकर व्यवहार बदलने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के समय घायलों की मदद करना मानवता का कर्तव्य है। गुड सेमेरीटन योजना के तहत ऐसे लोगों को पुरस्कार दिया जाता है, इसलिए किसी को पीछे नहीं हटना चाहिए। अभियान के तहत जरूरतमंद दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व दूसरों की सुरक्षा में योगदान दें। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र चतरा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर बिपीन कुमार सहित सदर थाना के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की एसपी ने की शुरुआत, सदर थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

On: November 26, 2025 9:18 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1182019
Total views : 3015246