पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई पूजा-अर्चना, गीत-संगीत और नृत्य से गूंजा माहौल
कुंदा (चतरा)। चतरा जिले के कुंदा प्रखंड क्षेत्र के बरमा गांव में वन विभाग की ओर से प्राकृतिक एवं पारंपरिक पर्व करमा पूजा के अवसर पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनकर्मियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
करमा पर्व के मौके पर लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और प्रकृति के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का भी आयोजन हुआ, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि करमा पर्व को प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और सामुदायिक एकता का प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, बौधाडीह मुखिया प्रतिनिधि बिनोद साव, वनपाल दिवाकर कुमार, प्रधान वनरक्षी रवि शंकर कुमार, दीपक गुप्ता, संदीप सिंह, जिन्नो, मुरारी प्रजापति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






















Total Users : 1194806
Total views : 3032701