Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तीना पंचायतों में मेगा शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं को लेकर आए 2227 आवेदन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। जनकल्याणकारी अभियान आपकी सरकार आपके द्वार के तहत सोमवार को प्रतापपुर प्रखंड के प्रतापपुर, रामपुर और टंडवा पंचायत भवन परिसर में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। प्रतापपुर पंचायत के शिविर में 700 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 40 का निष्पादन मौके पर ही किया गया। रामपुर पंचायत में 587 आवेदन आए, जिसमें कई का तत्काल निपटारा किया गया। वहीं टंडवा पंचायत के शिविर में 940 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का निष्पादन स्थल पर ही किया गया। कुल मिलाकर तीनों पंचायतों में 2227 आवेदन प्राप्त हुए। प्रतापपुर में अंचलाधिकारी विकास कुमार टुडू और मुखिया बसंती देवी ने दीप प्रज्वलित कर, रामपुर में मुखिया महजबी परवीन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं टंडवा में अंचलाधिकारी और मुखिया किशोर यादव ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में जाति, आय, निवास प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड सुधार, पेंशन योजनाएँ, किसान योजना, मजदूर पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, मनरेगा, उज्ज्वला एवं आवास योजना, आधार से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन जमा किए गए। रामपुर में जन्म प्रमाण पत्र वितरण और छात्र-छात्राओं के बीच 14 साइकिलों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य जांच और मधुमेह जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मंईया सम्मान योजना के लिए महिलाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किए। आधार केंद्र पर 47 बच्चों का आधार कार्य किया गया, जिसमें 30 अपडेट और 17 नए आधार कार्ड बनाए गए। अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment