टंडवा (चतरा)। सोमवार को टंडवा प्रखंड कार्यालय के समीप हुए सड़क हादसे में काढमदिरी निवासी आंगनबाड़ी सेविका चंचला देवी पति वीरेंद्र पांडेय की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आम्रपाली परियोजना से एनटीपीसी परियोजना की ओर कोयला लेकर जा रहे ओडिशा स्टीवडोर्स (ओएसएल) कंपनी का अनियंत्रित कोल वाहन टेंपो में सवार चंचला देवी को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरने के बाद राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद भाग रहे वाहन को आक्रोशित ग्रामीणों ने आगे जाकर रोक दिया। देर शाम तक परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर डटे रहे और ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग करते रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले एक दशक से कोल वाहनों के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन, परियोजना प्रबंधन और सरकार की भूमिका बेहद उदासीन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनटीपीसी और सीसीएल के आम्रपाली एवं केरेडारी क्षेत्र में ओएसएल, पीएनएम, नकास, गोदावरी, जेएआरएल, बीकेबी समेत दर्जनभर कंपनियों के भारी वाहनों का बेखौफ परिचालन हो रहा है। इससे आमलोगों को यातायात में भारी असुविधा होती है, जबकि दूसरी ओर लाइजनिंग करने वाले संबंधित लोग सांठ-गांठ कर लाभ उठा रहे हैं।
कोल वाहन की चपेट में आई आंगनबाड़ी सेविका की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया विरोध

On: November 25, 2025 12:05 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1069647
Total views : 2868483