Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रम मंत्री की अध्यक्षता में विस्थापित रैयतों की समस्याओं को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

On: May 26, 2023 7:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कहा सत्यापन का कार्य जल्द पूर्ण कर सभी विस्थापित परिवारों को करें लाभान्वित

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता की अध्यक्षता में विस्थापित रैयतों की समस्याओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें जिले में खनन कार्य कर रही सीसीएल की मगध, आम्रपाली व एनटीपीसी समेत अन्य परियोजना में विस्थापित प्रभावित लोगों के प्रतिनिधियों से विस्थापित रैयतों की समस्याओं की जानकारी ली गई। प्रतिनिधियों ने समस्याओं की जानकारी देते हुए बताया कि कई परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है तथा योग्य रैयतों को नौकरी का लाभ नहीं मिल पाया है तथा कुछ परिवारों का बकाया भुगतान पूर्ण नहीं हो पाया है। सभी समस्याओं की जानकारी लेने के उपरांत श्रम मंत्री ने सभी जिले में खनन कार्य कर रही सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सत्यापन का कार्य पूर्ण कर सभी विस्थापित परिवारों को मुआवजा उपलब्ध कराएं तथा भूमि अधिग्रहण और पुर्नवास नीति से उन्हें लाभान्वित किया जाए। बैठक में उपायुक्त अबु इमरान ने सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को स्थानीय लोगों को नौकरी देने की बात कही तथा स्थानीय क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण अथवा कोचिंग उपलब्ध कराने की पहल करने की भी बात कही। बैठक में सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी, सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधि व परियोजना में विस्थापित प्रभावित क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

Leave a Comment